खोज
हिन्दी
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
  • English
  • 正體中文
  • 简体中文
  • Deutsch
  • Español
  • Français
  • Magyar
  • 日本語
  • 한국어
  • Монгол хэл
  • Âu Lạc
  • български
  • Bahasa Melayu
  • فارسی
  • Português
  • Română
  • Bahasa Indonesia
  • ไทย
  • العربية
  • Čeština
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • Русский
  • తెలుగు లిపి
  • हिन्दी
  • Polski
  • Italiano
  • Wikang Tagalog
  • Українська Мова
  • अन्य
शीर्षक
प्रतिलिपि
आगे
अधिक
दैनिक समाचाऱ प्रसारण – 6 जून, 2026
डिजिटल मीडिया मंच वन ग्रीन प्लैनेट ने 2026 के लिए महिलाओं के शीर्ष 5 वीगन आयरन सप्लीमेंट्स घोषित किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि केवल आयरन की मात्रा से अधिक, उसका अवशोषण और पाचन-सहनशीलता मायने रखती है। ये हैं: 1. मेगाफूड ब्लड बिल्डर — सर्वश्रेष्ठ क्लिनिकल अध्ययन वाला वीगन आयरन 2. मेगाफूड ब्लड बिल्डर मिनीज़ — टैबलेट के प्रति संवेदनशील खरीदारों के लिए सर्वश्रेष्ठ 3. गार्डन ऑफ लाइफ रॉ आयरन— सर्वश्रेष्ठ होल फूड आयरन 4. मैरीरूथ्स लिक्विड आयरन — आसान अवशोषण के लिए सर्वश्रेष्ठ तरल आयरन 5. फ्लोराडिक्स फ्लोरावाइटल लिक्विड आयरन एंड विटामिन्स— सर्वश्रेष्ठ हर्बल तरल आयरन (One Green Planet)
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि दोनों पक्षों से तत्काल बातचीत के बाद हिज़्बुल्लाह और इज़राइल सभी गोलीबारी रोकने पर सहमत हो गए हैं, हालांकि ताज़ा गोलीबारी और इज़राइली व हिज़्बुल्लाह अधिकारियों के परस्पर विरोधी बयानों ने जल्द ही इस बात पर संदेह खड़ा कर दिया कि तनाव में कमी कायम रह पाएगी या नहीं (The Guardian)
फ़िनलैंड ने बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की मदद के लिए 20 लाख यूरो देने का वचन दिया है; UNHCR [शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त] के अनुसार, वैश्विक मानवीय वित्तपोषण में तेज़ गिरावट और अत्यधिक भीड़भाड़ वाली शरणार्थी बस्तियों में बिगड़ती स्थितियों के बीच यह राशि जीवनरक्षक सहायता जारी रखने में मदद करेगी (News.Az)
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का कहना है कि उनकी सरकार मंत्रालयों में कड़े खर्च-कटौती उपाय लागू कर रही है और बचत को जनकल्याण कार्यक्रमों में लगा रही है, साथ ही आवश्यक क्षेत्रों की फंडिंग बनाए रख रही है; उन्होंने कहा कि वसूली गई धनराशि और कम खर्च के कारण 15.5 अरब मलेशियाई रिंगिट (लगभग3.8 अरब अमेरिकी डॉलर) जनता को लौटाए जा सके हैं (The Malaysian Reserve)
बर्लिन [जर्मनी] में प्रदर्शनकारियों ने अफ़ग़ान महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए शांतिपूर्ण रैली की और तालिबान की पाबंदियों की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चुप न रहने का आग्रह किया (8am Media)
ओरेगन [अमेरिका] में पशु-जन अधिकार कार्यकर्ताओं ने नवंबर में राज्यव्यापी नागरिक मतदान के लिए इनिशिएटिव पिटीशन 28 को योग्य ठहराने हेतु 1,20,000 से अधिक हस्ताक्षर जमा किए हैं — यह व्यापक प्रस्ताव शिकार, मछली पकड़ने, फँसाने, कीट नियंत्रण और पशु-जन पशुधन से जुड़ी मानक प्रथाओं को अपराध घोषित करेगा (Montana Outdoor)
सुबह ताज़ा अमरूद खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह फल रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन में मदद करता है, रक्त शर्करा नियंत्रित करता है और हृदय स्वास्थ्य को योगदान देता है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मैग्नीशियम और विटामिन बी6 तनाव घटाने और मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में मदद करते हैं। विशेषज्ञ अधिकतम पोषण के लिए इसे छिलके सहित खाने की सलाह देते हैं (Báo Sức khỏe và Đời sống)
डाना-ड्वेक चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल [इज़राइल] की डॉ. मोरान हौसमैन केदेम कहती हैं कि लगभग हर 4,000 नवजात शिशुओं में से एक को जन्म के दौरान या उसके तुरंत बाद स्ट्रोक होता है। आम कारणों में प्लेसेंटा से आए रक्त के थक्के, जन्मजात हृदय दोष, रक्त-थक्का जमने की गड़बड़ियां, संक्रमण और जन्म के समय लगी चोट शामिल हैं। हालांकि नवजात शिशुओं के मस्तिष्क में न्यूरोप्लास्टिसिटी बहुत अधिक होती है, प्रभावित बच्चों में से लगभग 60–70% में तंत्रिका संबंधी जटिलताएं विकसित हो सकती हैं। विशेषज्ञ माता-पिता से आग्रह करते हैं कि दौरे, अचानक कमजोरी या सांस लेने में असामान्यता जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता लें (Báo Tin tức)
डॉक्टर लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों में गर्दन और कंधे के दर्द में तेज़ वृद्धि की रिपोर्ट कर रहे हैं। गलत मुद्रा, स्मार्टफोन का अत्यधिक उपयोग और व्यायाम की कमी से सर्वाइकल स्पाइन पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे मांसपेशियों में जकड़न और डिस्क का शुरुआती क्षरण हो सकता है। विशेषज्ञ युवा वयस्कों से स्क्रीन की ऊंचाई समायोजित करने, मुद्रा सुधारने और नुकसान से बचने के लिए हर 45–60 मिनट में नियमित स्ट्रेचिंग ब्रेक लेने का आग्रह करते हैं (Thanh Niên)
यूरोप में तीव्र गर्मी की लहर फैलने के बीच, पुर्तगाल ने मई महीने के लिए मुख्यभूमि का नया रिकॉर्ड बनाया, जब 27 मई को मोरा में तापमान 40.3°C तक पहुंचा। यूनाइटेड किंगडम ने भी 82 वर्ष पुराना गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया (The Portugal News)
उष्णकटिबंधीय तूफान जंग्मी ने 2 जून को दक्षिण-पश्चिमी जापान को प्रभावित किया, जिससे भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण 15 लोग घायल हुए और बाढ़ व भूस्खलन के जोखिम को देखते हुए 8,00,000 से अधिक निवासियों के लिए निकासी परामर्श जारी किए गए। तूफान से हज़ारों घरों की बिजली कट गई और सैकड़ों उड़ानें बाधित हुईं (Channel News Asia)
तुर्किये में नवीकरणीय जल अब प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष लगभग 1,301 घन मीटर रह गया है, जो जल-सुरक्षित माने जाने वाले 1,700 घन मीटर स्तर से नीचे है। अधिकारियों का कहना है कि जनसंख्या वृद्धि और जलवायु परिवर्तन आपूर्ति पर दबाव लगातार बढ़ा रहे हैं। देश 25 जलवैज्ञानिक बेसिनों में बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण करने, सिंचाई में होने वाले नुकसान घटाने और कुशल पाइपलाइनें बढ़ाने की योजना बना रहा है (The Caspian Post)
ईयू [यूरोपीय संघ] देशों ने 2025 में जीवाश्म ईंधन आयात घटाकर और पवन व सौर ऊर्जा का तेज़ी से विस्तार कर लगभग 51.4 अरब यूरो (60 अरब अमेरिकी डॉलर) बचाए; विश्लेषकों का कहना है कि नवीकरणीय ऊर्जा की ओर यह बदलाव यूरोप को मूल्य झटकों और भू-राजनीतिक अस्थिरता के प्रति अधिक मजबूत बना रहा है (CafeF)
नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी [अमेरिका] ने घोषणा की है कि डॉ. इरोरो तांशी और डॉ. मौरिसियो होयोस पाडिला को संरक्षण में नेतृत्व के लिए 2026 नेशनल ज्योग्राफिक/बफेट पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं के रूप में चुना गया है। यह पुरस्कार क्रमशः नाइजीरिया में संकटग्रस्त चमगादड़-जन और मेक्सिको में शार्क-जन की रक्षा के लिए काम कर रहे अग्रणी विशेषज्ञों के रूप में उनके योगदान को मान्यता देता है। घोषणा में उनके वैज्ञानिक नेतृत्व, क्षेत्रीय शोध और समुदाय-आधारित संरक्षण प्रयासों को रेखांकित किया गया है, जिससे दोनों पुरस्कार प्राप्तकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में प्रजाति संरक्षण को आगे बढ़ाने वाली प्रभावशाली हस्तियों के रूप में स्थापित होते हैं (The Guardian Nigeria)
वैज्ञानिकों ने सुप्त बैसिलस सब्टिलिस बीजाणुओं से युक्त “जीवित प्लास्टिक” विकसित किया है, जो गर्मी में सक्रिय होकर छह दिनों के भीतर पदार्थ को पूरी तरह तोड़ देता है और माइक्रोप्लास्टिक नहीं बनाता; यह एक प्रोग्राम योग्य स्वयं-विनष्ट होने वाला प्लास्टिक दर्शाता है, जिसे अन्य एकल-उपयोग सामग्रियों के लिए अनुकूलित किया जा सकता है (SciTech Daily)
यूके की वीगन मीट कंपनी दिस ने उच्च-प्रोटीन मशरूम-आधारित टोफू और क्रंची मशरूम बाइट्स लॉन्च किए हैं। टोफू ब्लॉक शीताके मशरूम, विभिन्न बीजों, ब्रॉड बीन और मटर प्रोटीन से बनाया गया है। ये उत्पाद होलफूड-प्रेरित, न्यूनतम प्रसंस्कृत पशु-जन मांस विकल्पों की बढ़ती मांग को पूरा करते हैं (Vegan Food & Living)
यूके की वीगन पालतू-जन सप्लीमेंट कंपनी शेवेगा ने अपने पशु-चिकित्सक द्वारा तैयार कुत्ता-जन सप्लीमेंट्स का उत्पादन बढ़ाने के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया है। प्राप्त धनराशि नए उत्पाद विकास और पोषण अनुसंधान के लिए निर्धारित है (Vegconomist)
Viva! ने “What Do You Really Know About Dairy?” नामक एक डॉक्यूमेंट्री के लिए क्राउडफंडिंग अभियान की घोषणा की है, इसका उद्देश्य डेयरी क्षेत्र से जुड़े मिथ्या कथनों को चुनौती देना है। यह परियोजना उद्योग लॉबी द्वारा किए गए गलत स्वास्थ्य दावों की जांच करने का लक्ष्य रखती है, साथ ही यह पशु-कल्याण पर होने वाले भारी हानी की भी पड़ताल करेगी। (Viva!) सुप्रीम मास्टर चिंग हाई (वीगन): बहुत बढ़िया। ईश्वर के प्रेम सहित!
वेल्स [यूके] के राइल बीच पर तेज़ी से बढ़ती ज्वार से घिर जाने पर नरम रेत में फंसी एक महिला को बचावकर्मियों ने बचाया। रॉयल नेशनल लाइफबोट इंस्टीट्यूशन के दल लाइफबोट से उनके पास पहुंचे, उनके पैर निकाले और चिकित्सकीय जांच के लिए उन्हें सुरक्षित किनारे लाए (Daily Mail)
ड्यूटी पर न रहे दमकलकर्मी ट्रैविस लैंगन ने न्यूयॉर्क सिटी [न्यूयॉर्क, अमेरिका] में राजमार्ग पर डूबी हुई कार से स्कूल प्रिंसिपल कार्मेन पिंटो को बचाया। श्री लैंगन ने सनरूफ तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला (Daily Mail)
पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने आउ-लाक् (वियतनाम) के फू क्वोक द्वीप स्थितबाई ट्रुओंग बीच पर ऊंची लहरों से फंसे एक दुर्लभ महासागरीय डॉल्फ़िन-जन को बचाया। समुदाय ने मिलकर 30 किलोग्राम के इस पशु-जन को सुरक्षित खुले समुद्र में वापस पहुंचाया (Tuổi Trẻ)
दिन का ज्ञानवर्धक उद्धरण: “याद रखें, ईश्वर को पाना सभी दुखों का अंत होगा।” – परम पूज्य संबुद्ध गुरु स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरि (शाकाहारी) (योगी कथामृत)
इससे पहले, अप्रैल स्मिथ के मृत्यु-समीप अनुभव के दो भागों में से पहले भाग में, अप्रैल ने बताया था कि प्रसव के दौरान लगभग आठ मिनट तक उनकी हृदय गति रुक गई थी। जब डॉक्टर उनके शरीर को बचाने के प्रयास कर रहे थे, उन्होंने स्वयं को शरीर से बाहर, ऑपरेशन कक्ष के दरवाज़े से देखते हुए पाया। फिर उन्हें एक ऐसी जगह ले जाया गया जहां ऊंचे द्वार थे, पृथ्वी पर किसी भी चीज़ से अलग फूलों का मैदान था, और सब कुछ पूर्ण सामंजस्य में एक साथ गतिमान था। प्रभु की आत्मा ने उनसे कहा कि वे स्वर्ग में हैं। अब, दूसरे भाग में, अप्रैल बताती हैं कि वहां की शांति इतनी महान थी कि वे लौटना नहीं चाहती थीं — जब तक कि एक आवाज़ ने उन्हें यह नहीं बताया कि उन्हें वापस क्यों जाना होगा।
और मुझे याद है, मैंने कोई भौतिक शरीर या ऐसा कुछ नहीं देखा, लेकिन मुझे एक आवाज़ सुनाई दी, और उस आवाज़ ने कहा कि मुझे वापस जाना होगा, क्योंकि मैं सचमुच अपने शरीर में लौटना नहीं चाहती थी। उस समय मैं अपने पीछे छूट रहे पति के बारे में भी नहीं सोच रही थी, अपने बच्चों के बारे में भी नहीं सोच रही थी। उस क्षण, अपने सांसारिक जीवन में मैंने कभी भी इतनी शांति अनुभव नहीं की थी। वह इतनी गहरी शांति थी कि मैं अपने शरीर में वापस नहीं आना चाहती थी। मैं इसे समझा भी नहीं सकती; इसके लिए मेरे पास बस यही शब्द हैं — ऐसी शांति थी कि मैं अपने शरीर में वापस नहीं जाना चाहती थी। और आवाज़ ने कहा, प्रभु की आत्मा ने कहा, “तुमको वापस जाना होगा, और लोगों को बताना होगा कि तुमने यहां क्या देखा है।” मैं वापस नहीं जाना चाहती थी। मैं सचमुच रो रही थी।
अप्रैल को उनके शरीर में वापस लौटा दिया गया। वापस आते समय उन्होंने डिफिब्रिलेटर महसूस किया, ऑपरेशन कक्ष की रोशनी देखी, और सुइयों जैसी चुभन व झुनझुनी महसूस की — उन्हें फिर से चलना सीखने में कई दिन लगे। जब बाद में अप्रैल की डॉक्टर उनके पास आईं और बताया कि क्या हुआ था, तो अप्रैल के पास उनके लिए एक सवाल था। उन्होंने अपनी बात कहने के बाद, मैंने कहा, “ठीक है, मुझे आपसे कुछ पूछना है।” और उन्होंने कहा, “ज़रूर।” मैंने कहा, “आप मेरी छाती पर इस तरह क्यों कूद रही थीं?” क्योंकि उस समय मेरे लिए यह सचमुच एक वास्तविक सवाल था। और उन्होंने कहा, “आपको कैसे पता कि मैं आपकी छाती पर चढ़ी थी?” मैंने कहा, “क्योंकि मैंने आपको देखा था।” उस क्षण उन्होंने कहा — उन्होंने मेरे डॉक्टर बदल दिए — उन्होंने कहा, “खैर, यह आपसे मिलने की मेरी आखिरी विज़िट है। मैं आपको किसी दूसरे डॉक्टर के पास भेज दूंगी।”
अप्रैल कहती हैं कि अब उनका जीवन परिवर्तन की गवाही है। वे कहती हैं कि ईश्वर ने उन्हें नशे, लगातार गांजा पीने और शराब की लत से मुक्त किया। और जब वे कठिन समय का सामना करती हैं, तो इस निश्चितता को थामे रहती हैं कि एक दिन स्वर्ग उनका घर होगा। मैं डिस्कवरी चैनल पर आने वाले ऐसे कार्यक्रम देखा करती थी, जिनमें लोग बताते थे कि वे कैसे मरे और स्वर्ग गए, और मैं ही सबसे आगे कहती थी, “कुछ भी, वे झूठ बोल रहे हैं।” यह अद्भुत है — अब मुझे भी उन्हीं की श्रेणी में डाल दिया गया है। कोई मुझे देखकर कह सकता है, “लड़की, तुम झूठ बोल रही हो।” लेकिन मैं झूठ नहीं बोल रही, और वे लोग भी झूठ नहीं बोल रहे थे। और मैं आभारी हूं कि ईश्वर ने मुझे वह अनुभव करने दिया, क्योंकि जब मैं कठिनाइयों से गुजरती हूं, तो जानती हूं कि एक दिन स्वर्ग मेरा घर होगा। बाइबल हमें बताती है कि हम अपनी गवाही की शक्ति से विजय पाते हैं — यह मेरी गवाही है, और अब मैं आपको अपनी गवाही बताने के लिए आमंत्रित करती हूं। (Godformation)
अधिक तारीखें देखें
ऐप
QR कोड स्कैन करें, या डाउनलोड करने के लिए सही फोन सिस्टम चुनें
आईफ़ोन
एंड्रॉयड
Prompt
OK
डाउनलोड
साँझा करें
साँझा करें
एम्बेड
इस समय शुरू करें