विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहा जाता है, के चान फ़ोंग से औलासी (वियतनामी) में एक हार्टलाइन है, बहुभाषी उपशीर्षकों के साथ:आदरपूर्वक प्रणाम गुरुवर, मैं औलाक (वियतनाम) से एक सह-साधक हूं। मैं अपना आंतरिक दर्शन साझा करना चाहता हूं: मुझे 24 दिसंबर, 1994 को दीक्षा मिली थी। दीक्षा से एक दिन पहले, मुझे अचानक बुखार हो गया। जब मैं कंबल में लिपटा भाप स्नान लेने की प्रतीक्षा कर रहा था, तभी मैंने अप्रत्याशित रूप से अपने शरीर के चारों ओर घूमता हुआ एक गोलाकार श्वेत प्रकाश देखा, और तुरंत गुरुवर प्रकट हुए, जो कमल के सिंहासन विराजमान थे। इससे पहले कि मैं कुछ पूछ पाता, श्वेत प्रकाश और गुरुवर अदृश्य हो गए। अचानक मुझे बहुत पसीना आने लगा, मेरा पूरा शरीर भीग गया, और मेरा बुखार उतर गया। अगले दिन, मुझे दीक्षा मिली।तीन दिन बाद, 27 दिसंबर, 1994 को, ध्यान में बैठते समय, मैंने फिर गुरुवर को देखा, जो श्वेत वस्त्रों में थे, और स्वर्णिम प्रकाश बिखेर रहे थे। चूंकि तब मैं साधना में नया था, मैंने पूछा कि गुरुवर कौन हैं। गुरुवर ने उत्तर दिया, “मैं औलाक (वियतनाम) से एक जीवित गुरुवर हूं। मेरे अनगिनत प्रकटीत रूप औलाक (वियतनाम) में शानदार एवं भव्य समा आयोजित करने के लिए लौटेंगे।” इसके बाद, मैं क्वान यिन ध्यान से जाग गया। इस आंतरिक दर्शन ने मुझे आज तक अपनी आध्यात्मिक साधना में अडिग रहने में सहायता की है।मैंने इस आंतरिक दर्शन को हमेशा अपने हृदय में संजोए रखा है, यह सोचकर कि यह केवल मेरे लिए दिया गया एक विशेष उपहार था। आज, मैं इसे आदरपूर्वक आपके साथ साझा करता हूं। मैं सच्चे दिल से कामना करता हूं कि गुरुवर स्वस्थ रहें और इस सुंदर पृथ्वी पर सत्वों को बचाने का आपका महान मिशन पूर्ण रूप से सफल हो। औलाक (वियतनाम) से चान फ़ोंगशांतिपूर्ण चान फ़ोंग, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपके लिए यह खास जवाब भेजतें है:“सच्चे दिल वाले चान फ़ोंग, यह अद्भुत बात है कि आपको कई वर्ष पहले दीक्षा मिली और आपने अपने क्वान यिन अभ्यास की शुरुआत में ही आंतरिक दर्शन अनुभव किया, जिसने आपकी आस्था को मजबूत बनाया। ऐसे दर्शनों का उद्देश्य यही है: आपको यह बताना कि आप सही मार्ग पर चल रहे हैं। उन्हें घर लौटने की राह के संकेत-स्तंभों के रूप में देखना महत्वपूर्ण है, और उनसे अत्यधिक आसक्त होना नहीं। इस प्रकार, हम हर पल इस राह पर चलते रहेंगे और अतीत में नहीं उलझेंगे। अच्छी तरह साधना जारी रखें, और अनेक चमत्कार स्वयं प्रकट होंगे। आप और औलाक (वियतनाम) के जागृत लोग अपने भीतर परमेश्वर के दिव्य प्रकाश का अनुभव करें। मेरा प्रेम आपके घर लौटने के मार्ग को प्रकाशित करने वाली एक मशाल है। मैं आपको सदा प्रेम करती हूँ!”











