विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास इंडोनेशिया के रचमान से इंडोनेशियाई भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं के उपशीर्षक हैं:नमस्कार गुरुवर और सुप्रीम मास्टर टीवी की समर्पित टीम। मैं सोशल मीडिया के उपयोग से जुड़े अपने अनुभव को साझा करना चाहूंगा। पिछले दो महीनों में, मैंने प्रतिदिन चार से पांच घंटे टिकटॉक पर गाने सुनने में बिताए हैं। इस स्थिति के कारण मेरी आध्यात्मिक साधना में बाधा उत्पन्न हुई और यह अनियमित हो गई। अक्टूबर 2025 में, मुझे एक आंतरिक दर्शन मिला। आधी रात के करीब, जब मैं सो गया था, तभी मुझे आंतरिक दृष्टि में खुद को एक ऐसे क्षेत्र में गिरते हुए दिखाई दिया जो बेहद अंधेरा और अंतहीन था। डर के मारे मैं अचानक जाग गया।अगले दिन, मैं पूरे दिन भय और बेचैनी की भावनाओं से घिरा रहा। उस शाम, सोने से पहले मैं देर रात तक टिकटॉक पर गाने सुनता रहा। उसी रात, मुझे एक और आंतरिक दृश्य दिखाई दिया: मैं एक गाँव के बीचोंबीच खड़ा था। गुरुवर प्रकट हुए, वे मेरी ओर चलते हुए हाथ हिला रहे थे और वे मुझे मेरे बचपन के नाम से पुकार रहे थे। गुरुवर ने मुझे क्वान यिन ध्यान में लगनशील होने की सलाह दी और अंत में जाने से पहले मुझे सांत्वना के कुछ शब्द भी सुनाया।मेरा मानना है कि यह आंतरिक दृष्टि मेरे लिए और साथ ही अन्य दीक्षितों के लिए भी एक अनुस्मारक है कि वे ध्यान में अधिक एकचित्त और लगनशील बनें, साथ ही सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग को कम करें और सीमित करें। धन्यवाद गुरुवर, अपने शिष्यों को आध्यात्मिक अभ्यास के महत्व की याद दिलाने और उनकी सहायता करने में आपके अटूट प्रेम के लिए। इंडोनेशिया से रचमनसहज ज्ञानपूर्ण रचमन, हमारे जीवन के हर पहलू में लगनशील और अनुशासित रहने की याद दिलाने के लिए धन्यवाद। किसी भी चीज में हद से ज्यादा लिप्त होना आसान है - खासकर टीवी देखने, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने और वीडियो गेम खेलने जैसी गतिविधियों में - इस भ्रम में रहते हुए कि इससे हमारी आध्यात्मिक साधना और उन्नति में कोई समस्या नहीं हो रही है। जब हमारा पूरा ध्यान परमेश्वर और हमारे दैनिक ध्यान पर केंद्रित होता है, तब हम देख सकते हैं कि सांसारिक गतिविधियों की एक वास्तविक कीमत चुकानी पड़ती है। कामना है कि आप और इंडोनेशिया की जनता सदा शांति और समृद्धि से परिपूर्ण रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, हमारे प्रिय गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण जवाब भेजतें है: "वफादार रचमन, वह पवित्र दिव्य आंतरिक संगीत, जो आपकी आत्मा को ऊपर उठाकर उसे एक उच्चतर स्तर तक ले जाता है, और आपको इस हानिकारक संसार के अंधकार से दूर ले जाता है, वही है जिसकी आपको आवश्यकता है, और केवल उसी की आवश्यकता है ताकि आप अपने सच्चे दिव्य घर में लौट सकें, और इस मायावी जगत में रहते हुए भी एक अधिक आदर्श और शांतिपूर्ण जीवन का अनुभव कर सकें। अधिकांश लोकप्रिय आधुनिक संगीत में भारी कंपन और संदेश होते हैं जो आध्यात्मिक उत्थान के विरुद्ध काम करते हैं और इसके बजाय लोगों का ध्यान भौतिक संसार या नकारात्मक लोकों की ओर आकर्षित करते हैं। इन संगीत के निम्न स्तर के बोल बिना किसी चेतना के मन और अवचेतन मन में गहराई तक समा जाते हैं। आपकी आंतरिक दृष्टि यह याद दिलाती है कि आपके लिए क्या वास्तव में अनमोल और महत्वपूर्ण है - आपका ध्यान और आत्मा का कल्याण। कामना है कि आप और रंगीन इंडोनेशिया हर दिन स्वर्गों के कोमल आशीर्वाद का अनुभव करें। मैं आपको प्रेम भेज रही हूँ, जैसे आप पूरी ईमानदारी, लगन, और ध्यान से अभ्यास करते हैं!”











