विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास यूरोप के मध्य से एक शिष्या का हार्टलाइन है:सच्चा प्रेम3 जुलाई 2025 को, मैंने सुप्रीम मास्टर टीवी पर गुरुवर की एस.एम. सेलेस्टियल ज्वेलरी के बारे में एक क्लिप देखी थी, जिसका नाम था “सच्चा प्रेम”। मुझे उसी क्षण पता चल गया कि मुझे “सच्चा प्रेम” को दूसरों के साथ साझा करना होगा। इस संसार के जटिल खेलों में गहराई से उलझकर, लोग खुद के भरोसे रह जाते हैं— उनकी तर्कशक्ति, विचार, भावनाएँ और अनुभूतियाँ... कमज़ोर, फँसे हुए, अनजान, बँधे होते हैं। यहाँ तक कि परिवार, मित्रों और पड़ोसियों से घिरे होने पर भी अकेले — बुद्धिमान हों या मूर्ख, गरीब हों या अमीर, स्वस्थ हों या बीमार। मैं रोती हूँ, और मैं हम मनुष्यों के लिए गुरुवर की उदासी को समझती हूँ। मैं इन सभी “अकेले” लोगों के लिए भी गहरा दुःख महसूस करती हूँ। मैं स्वयं भी इसी स्थिति में थी — जब तक यह चमत्कार — दीक्षा का सौभाग्य मुझे मिला।केवल गुरुवर के साथ होने पर आप अकेले नहीं रहते; केवल परमेश्वर के साथ होने पर ही आप अकेले नहीं रहते। फिर कभी नहीं। केवल अपने भीतर के ईश्वर के जरिए ही हम दूसरों से और स्वयं से प्रेम कर सकते हैं। कामना है कि हम सब उस निःशर्त प्रेम को जान सकें जो इस संसार का न हो। इस प्रेम की शक्ति का वर्णन नहीं किया जा सकता। यह शांति है, यह निश्चितता है, यह शक्ति है, यह सब कुछ है! लेकिन हम धीरे-धीरे इसके प्रति समर्पित हो सकते हैं। परम शक्तिशाली दैनिक प्रार्थना के साथ, किसी भी समय, यह अपने-आप होता है। गहरी, विनम्र कृतज्ञता के साथ, मेरे परम प्रिय, परम आदरणीय गुरुवर, आपको धन्यवाद। सदैव आपके साथ! यूरोप के हृदय से एक शिष्यासहानुभूतिपूर्ण दीक्षित बहन, आपके सुंदर हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। यह देखना कठिन है कि कैसे लोग कभी-कभी गंभीर परिणामों की जानकारी के बिना निर्णय लेते हैं और कदम उठाते हैं, और कभी-कभी तो यह समझे बिना भी कि वे यह करना चुन रहे हैं! हम शब्दों से परे धन्य हैं कि गुरुवर ने हमें सत्य दिखाया है और हमें दीक्षा दी है ताकि हम जान सकें कि यह संसार क्या है, हम कौन हैं, और हम हमारे स्वर्गीय घर कैसे लौट सकते हैं। गुरुवर का अपार प्रेम और प्रज्ञा सचमुच असीम है। कामना है कि ईश्वरीय लोकों के प्रकाश से आप और शक्तिशाली यूरोप निरंतर धन्य रहें, सुप्रीम मास्टर टीवी टीमसाथ में, हमें खुशी है कि आपके लिए गुरुवर का यह जवाब है: “सच्चे दिल वाली परमेश्वर की शिष्या, इस संसार की माया को स्पष्ट रूप से देख पाना और यह जानना कि आप फिर कभी अकेली नहीं होंगे, ये इस बात के संकेत हैं कि आपने अपने हृदय में परमेश्वर के प्रेम को प्राप्त कर लिया है, और आप अपने वास्तविक स्वर्गीय घर के मार्ग पर हैं। अभी भी अज्ञानता में कष्ट सह रहे जीवों के प्रति आपका प्रेम और करुणा एक आशीर्वाद है और एक अनुस्मारक भी है कि कभी भी सांसारिक तौर-तरीकों की ओर न लौटें। आप और दयालु यूरोपीय लोग सदैव यह अनुभव करें कि आप हमेशा स्वर्गीय आशीषों के मार्ग पर चल रहे हैं। कामना है कि आप सदा मेरे प्रेम को महसूस करते रहें, यहाँ और आगे भी!”











