विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
और अब हमारे पास औलाक, जिसे वियतनाम भी कहते है, के क्विन्ह न्ही से औलासी (वियतनामी) भाषा में एक दिल की बात है, जिसमें कई भाषाओं में सबटाइटल हैं:प्रिय महान गुरुवर, अल्टिमेट मास्टर (परम गुरुवर), मैं अत्यंत आदर और विनम्रता के साथ यह हार्टलाइन लिख रही हूँ, और 15 फरवरी, 2016 में मुझे और बाद में, 2017 में मेरे पति को दीक्षा प्रदान करने के लिए आपकी कृपा के लिए धन्यवाद देती हूँ।2014 से मैं वीगन हूं, अच्छे कर्म कर रही हूं, आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ रही हूं, लेकिन मुझे सूत्रों में वर्णित आंतरिक दर्शन नहीं हुए हैं, न ही मैंने बुद्ध को देखा है। जब एक मित्र ने मुझे सत्य पर आपकी शिक्षाओं के यह वीडियो और पुस्तकों से परिचित कराया: क्वान यिन ध्यान - मानवता को उनकी आंतरिक प्रज्ञा का एहसास कराने की एक सर्वोच्च विधि, तब मुझे एहसास हुआ।उस समय मुझे एक अद्भुत अनुभूति हुई। पहली बार मैंने अपने जीवन के प्रेममय, महान एवं जीवंत गुरुवर की आवाज सुनी और उनका दर्शन पाया। ऐसा नहीं था कि मेरे कान बौद्ध कथाएँ सुन रहे थे या मेरी आँखें सूत्रों के पन्नों में अतीत के बुद्धों के चित्र देख रहे थे, या मैं उन मूर्तियों को देख रही थीं जो आदरणीय बुद्ध के चित्रों की नकल करती थीं।और आपने कहा कि जो व्यक्ति आपके द्वारा दी गई क्वान यिन ध्यान पद्धति का अभ्यास करता है, वह निश्चित रूप से एक ही जीवनकाल में मोक्ष प्राप्त कर लेगा। हे महान गुरुवर, मैं उस दिन को हमेशा संजोती हूँ जब मुझे दीक्षा मिली थी, वह पवित्र दिन जिसके बारे में आपने कहा था, "प्राचीन काल में इसे बपतिस्मा कहा जाता था।" मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा पुनर्जन्म हुआ हो, मैं एक खूबसूरत जीवन का आनंद ले रही हूं, सर्वोच्च विधि से ध्यान कर रही हूं, और अपनी आंतरिक प्रज्ञा को महसूस कर रही हूं।उस दिन से लेकर आज तक, मेरे पति और मैं सचमुच "आपकी - परम गुरुवर की सुरक्षा में रह रहे हैं।" हर दिन, सुप्रीम मास्टर टेलीविजन चौबीसों घंटे चलता है, और मैं वीगन भोजन को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों के दौरान वीगन भोजन पकाने हेतु तैयार रहती हूं और अक्सर भाग लेती हूं, जो स्वादिष्ट, पकाने में आसान और स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।मैं उम्मीद करती हूँ कि मानवता जल्द ही जागृत होगी और खुद को और पृथ्वी को बचाने हेतु वीगन आहार अपनाएगी। मैं उम्मीद करती हूँ कि वे पिछले कई वर्षों के दौरान पर्यावरण और मानव आत्माओं को बचाने हेतु आपके द्वारा किए गए बलिदान भरे कार्यों और इस समय आपकी तत्काल और भावुक अपीलों को स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे। मैं सम्मानपूर्वक आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूँ और कामना करती हूँ कि परम शक्तिशाली सर्वोच्च सत्ता आपकी रक्षा करें। मैं सदा आपकी आभारी रहूंगी। आदरपूर्वक, औलाक (वियतनाम) से क्विन्ह न्हीधर्मनिष्ठ क्विन्ह न्ही, आपकी हार्टलाइन के लिए धन्यवाद। गुरुवर आपको यह प्रेमपूर्ण संदेश भेजते है:"सौम्य क्विन्ह न्ही, क्वान यिन ध्यान में दीक्षा प्राप्त करना किसी को भी प्राप्त होने वाला सबसे गहन आशीर्वाद है। यह अच्छी बात है कि आप इसे संजोते हैं और जो आपको मिला है उसे पहचानते हैं। सच्ची कृतज्ञता हमें परमेश्वर की कृपा को और अधिक गहराई से ग्रहण करने की अनुमति देती है, क्योंकि यही सच्चे समर्पण की भावना और सत्य की पहचान है। अच्छी साधना जारी रखें, क्योंकि दुनिया को प्रकाश की सख्त जरूरत है। अभ्यासकर्ता होने के नाते, हमें वह प्रकाश बनना चाहिए, इसलिए ध्यान और प्रार्थना हमारे सबसे महत्वपूर्ण कार्य हैं। एक अच्छे अभ्यासकर्ता होने और दुनिया को बचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के लिए आपको धन्यवाद। कामना है कि आप और औलाक (वियतनाम) के मजबूत लोग सदा अपने जीवन में परमेश्वर के परिपूर्ण प्रेम के मार्गदर्शन का आनंद अनुभव करें। मैं आपको ढेर सारा प्रेम और एक बड़ा आलिंगन भेज रही हूँ।"











