विवरण
डाउनलोड Docx
और पढो
भौतिक जगत में, आप देख सकते हैं कि एक मास्टर को यह सब सहना पड़ सकता है, वह सब सहना पड़ सकता है, बीमार पड़ सकता है, उपहास का शिकार हो सकता है, अपमानित हो सकता है, शापित हो सकता है, गलत आरोप लग सकते हैं, और भी बहुत कुछ। लेकिन यह सब कुछ भी नहीं है, यह सब कुछ उस पीड़ा के मुकाबले कुछ भी नहीं है जो एक मास्टर को अदृश्य जगत में भी, उसी समय या अलग-अलग समय पर सहनी पड़ती है। ठीक है। वैसे तो कई लोग कहते हैं कि वे मास्टर बनना चाहते हैं, इसलिए मैं आपको यह थोड़ी सी जानकारी इसलिए दे रही हूं ताकि आप दो बार सोच-विचार कर सकें। और मेरे कुछ तथाकथित शिष्य आते हैं, सारे सिद्धांत, बातें, निर्देश सुनते हैं, थोड़ा-बहुत आशीर्वाद पाते हैं या वो भी नहीं क्योंकि वे बहुत विचलित और महत्वाकांक्षी होते हैं, और फिर थोड़ी देर बाद बाहर आकर खुद को मैडम मास्टर, मॉन्सियर मास्टर, वगैरह घोषित कर देते हैं, और इस उपाधि, इस थोड़े से ज्ञान का इस्तेमाल लाभ और प्रसिद्धि पाने के लिए, लोगों की आर्थिक और भावनात्मक संपदा का दुरुपयोग करने और शारीरिक, यौन रूप से घिनौना उत्पीड़न करना कोमल युवा किशोरों के साथ भी! यह सबसे बड़ा पाप है जो आप कर सकते हैं, और आपको इसका परिणाम नरक में भुगतना पड़ेगा। सिर्फ इसलिए कि आपको किसी मास्टर या मेरे द्वारा दीक्षा दी गई है, आप ऐसा कुछ भी नहीं कर सकते जो ब्रह्मांड के नियम या इस भौतिक जगत के नियम के विरुद्ध हो। क्योंकि दीक्षा मौखिक निर्देश नहीं है, यह दिखाने की शक्ति है, आत्माओं को ईश्वर के प्रकाश में ले जाने की शक्ति है, मौन दीक्षा के समय अंधकार को दूर करने की शक्ति है, मनुष्यों को नरक से बचाने की शक्ति है, दीक्षा प्राप्त करने वालों के कई रिश्तेदारों, उनकी कई पीढ़ियों को नरक से मुक्त करने की शक्ति है, उन्हें स्वर्ग तक ले जाने की शक्ति है, उनके शारीरिक जीवन की देखभाल करने की शक्ति है ताकि वे भी उसी समय स्वर्ग का दर्शन कर सकें, इत्यादि... इत्यादि... इसलिए, लालच के कारण, आप केवल सच्चे मास्टर की बाहरी नकल करते हैं, लेकिन आपके भीतर ईश्वर की दिव्य शक्ति नहीं होती। फिर शैतान आपकी झूठी पहचान, प्रसिद्धि और लाभ के प्रति आपके लालच का इस्तेमाल करके आपको गुमराह करते हैं, जिससे आपको और कमजोर लोगों को नुकसान पहुंचता है। दोनों शैतानों के गुलाम बन जाएंगे तथा और भी ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे!!! आपको अनंत नरक में सबसे भयानक सजा मिलेगी!!! कर्म का राजा सब कुछ दर्ज करता है, और आपको अपने द्वारा अन्य कमजोर, निर्दोष अनुयायियों के साथ किए गए कार्यों के लिए दस हजार गुना, दस लाख गुना या अनंत काल तक भुगतान करना पड़ेगा। मैंने आपको पहले भी बताया था, शायद कम विस्तार से, कम दृढ़ता से, लेकिन आपको यह पता होना चाहिए– कर्म कभी किसी को माफ नहीं करता। मास्टर बाबा सावन सिंह जी महाराज ने अपने अनुयायियों को बताया कि ऐसे कई दीक्षित हैं जो नरक में गए और वहाँ ठहरे। मैं अकेली ऐसी व्यक्ति नहीं हूं जो आपको डराने के लिए इस तरह की बातें कहती है। इसमें क्या अच्छा है? आपको डराने से क्या फायदा? मुझे इससे क्या लाभ होगा? अगर आप पहले ही मुझसे नफरत करते हैं, तो बस आपको और ज्यादा नफरत करवाने के लिए। कृपया मुझसे नफरत न करें। इससे आपको कुछ भी लाभ नहीं होगा। मुझे इससे कोई नुकसान नहीं होगा। हो सकता है मेरी प्रतिष्ठा को थोड़ा-बहुत इधर-उधर नुकसान पहुंचा हो, लेकिन इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे परवाह नहीं है। मैं अब इस जंगल में प्राचीन वृक्षों के बीच अकेली रहती हूँ, वे मुझे कभी नुकसान नहीं पहुंचायेंगे, और यहाँ के कई वृक्ष पाँचवें स्तर पर हैं। और आप, आप अभी कहाँ हैं? हम ऐसे इंसान हैं जिनके पास क्षमताएं हैं, जिनके पास बुद्धि है, जिनके पास गगनचुंबी इमारतें, घर, चंद्रमा पर जाने के लिए अविश्वसनीय उपकरण, मंगल ग्रह पर जाने के लिए या शुक्र ग्रह पर जाने के लिए या जहां भी आप जाना चाहते हैं, वहां जाने की क्षमता है। और आप पृथ्वी से 10 लाख प्रकाश वर्ष से भी अधिक दूर की घटनाओं को देख सकते हैं। लेकिन आध्यात्मिक रूप से आप कहाँ हैं? खुद से सवाल करें और देखें कि आप क्या कर रहे हैं। चाहे आप युद्ध जीतें या हारें, आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा। क्या बस कुछ और पैसे, कुछ और घर, कुछ और गाड़ियाँ, कुछ और अंगरक्षक और हत्या के डर से अपनी जान को और अधिक खतरा है? और वैसे भी आप इन्हें कितने समय तक रखेंगे? कितनी देर? पुतिन की तरह ही, वह अपने देश के लिए और पशु-जन आदि के लिए बहुत अच्छे थे। देखने में तो वह एक नेक इंसान लगता है, लेकिन उन्होंने अभी-अभी दूसरे देश में घुसपैठ की और तरह-तरह के अतार्किक और हत्यारे कृत्य किए, और इसके लिए उन्हें बहुत ही बुरा, नरक जैसा कर्मफल मिलेगा। मैं आपसे कहती हूँ, आप अभी जो भी हैं मिस्टर पुतिन की भूमिका में, यदि आप रुक जाएँ, यदि आप पश्चाताप करें और शांति स्थापित करें अब से बारह दिनों के भीतर, तो मैं आपको बचाने का, आपकी आत्मा को बचाने का वादा करती हूं। और मैं यह बात ईश्वर के साक्षी स्वरूप, प्रभु यीशु के नाम के साक्षी स्वरूप, सभी संतों और ऋषियों के साक्षी स्वरूप और संसार के सभी लोगों के साक्षी स्वरूप कहती हूँ। इसलिए यह एक सच्चा वादा है। यह सिर्फ पुतिन ही नहीं, बल्कि आपमें से जो भी हाल में बिना किसी उचित कारण के युद्ध करता है, मैं ईश्वर की कृपा से अपनी शक्ति का उपयोग करके आपको क्षमा कर दूँगी और आपकी आत्माओं को बचा लूँगी उस बहुप्रतीक्षित, अत्यंत भयानक नरक से, जिसकी कोई कभी कल्पना भी नहीं कर सकता। मुझे पता है कि आपको यह सच बताकर मैं अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल रही हूं। लेकिन युद्ध के सभी पीड़ितों के हित में, मैंने यह बात कही। बहुत से युद्ध भड़काने वाले पहले ही जा चुके हैं- कुछ नरक में, कुछ राजनीतिक क्षेत्र से बाहर। कृपया बहुत देर होने से पहले शांति की दिशा में आगे बढ़कर अपनी सुरक्षा पर विचार करें! भले ही आप युद्ध के अग्रणी नेता की भूमिका में न हों, लेकिन यदि आप नेताओं को युद्ध करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, देशों को युद्ध के लिए उकसाने या युद्ध भड़काने के लिए कहानियाँ गढ़ते हैं, युद्ध को बढ़ावा देने वाली स्थितियाँ बनाने के लिए बिक्री के लिए हथियारों का ढिंढोरा पीटते हैं, बिना किसी उचित कारण के अपने ही नागरिकों पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार करते, मारते/कारावासित करते हैं जिससे भीतर या बाहर से युद्ध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आप युद्ध-निर्माताओं की ही श्रेणी में हैं और आपको नरक-यातनाओं का दंड भुगतना होगा!!! अपने ही या दूसरे राष्ट्रों के नागरिकों पर तानाशाही से अत्याचार करना, उन्हें डराना-धमकाना, यातना देना भी युद्ध करना, युद्ध भड़काना, युद्ध का कारण पैदा करना माना जाता है, क्योंकि अन्य राष्ट्र उनकी पीड़ा को अनदेखा नहीं कर सकते और मदद के लिए भीख माँगने पर मजबूर हो जाते हैं, जिससे संघर्ष संभव होता है, और निश्चित रूप से, इसका परिणाम भी नरक ही होता है। आप कभी भी यह कल्पना नहीं कर सकते कि वह पीड़ा कैसी हो सकती है। कोई भी नहीं कर सकता। इसीलिए मनुष्य परिणामों को जाने बिना पाप करना जारी रखते हैं!! मुक्ति दिलाऊंगी इसलिए आप सभी नेतागण, लोगों, निर्दोष लोगों, महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों को नुकसान पहुंचाने वाला एक और युद्ध छेड़ने से पहले दो बार सोचें। और सबसे बड़ा नुकसान जो आप करते हैं, वह खुद को ही पहुंचाते हैं। इसे रोकें। अभी पश्चाताप करें। अभी शांति स्थापित करें। युद्ध और हथियारों पर बर्बाद होने वाले सभी धन का उपयोग अपने देशवासियों की मदद करने के लिए, दुनिया भर के अन्य नागरिकों की मदद करने के लिए करें। इससे आपको हमेशा के लिए स्वर्ग मिलेगा। क्योंकि इस जीवन में मनुष्यों के नेता के रूप में महिमावान होने के लिए आपको अतीत में कुछ महान कार्य अवश्य करने होंगे। कल्पना कीजिए कि यदि आप ईश्वर के बच्चों के लिए कुछ अच्छे काम करते हैं तो इस जीवन में और उनके बाद स्वर्ग में आपकी महिमा कितनी अधिक बढ़ जाएगी। मैं आपको जो कुछ भी बता रही हूँ, वह सच है। मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूँ। मुझे परवाह नहीं है। मुझे राजनीति से जुड़ी कोई भी बात पसंद नहीं है। मैं यह सब आपको इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं सिर्फ इंसानों की खातिर, उनके दुखों के लिए, जो मुझे पीड़ा पहुंचाते हैं। या अगर मैं युद्ध के कष्टों के बारे में पहले या बाद में कुछ और कहूँ और आपसे रुकने का अनुरोध करूँ, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरा दिल उन सभी लोगों के लिए दुखता है जो आपके द्वारा रचित युद्धों से संबंधित पीड़ा झेल रहे हैं। और ऐसा करके, ऐसी बातें कहकर, मैं अपनी जान और अपनी सुरक्षा को खतरे में डाल रही थी। यदि आप परमेश्वर के बच्चों के लिए अच्छे काम करोगे, तो आपको स्वर्ग का राजा बनाया जाएगा, क्योंकि आपको पहले ही संसार के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किया जा चुका है। इस दुनिया में आपसे श्रेष्ठ कोई नहीं है। आप इस और उस देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री हैं, शक्तिशाली देशों के हैं, अपने नागरिकों के लिए सब कुछ रखते हैं। और वे आपसे प्यार करते हैं, वे आपकी पूजा करते हैं। वे आपके लिए वोट देकर या आपके द्वारा लिए गए अच्छे निर्णयों में आपका समर्थन करते हैं। उन्होंने आपको वोट दिया। वे आपका समर्थन करते हैं। वे आपको प्रोत्साहित करते हैं। वे आपकी रक्षा करते हैं। तो कल्पना कीजिए कि यदि आप और अधिक पुण्यकारी, अच्छे कर्म करते हैं जिनसे दूसरों को लाभ होता है; इससे आपको दस हजार गुना लाभ होगा। चाहे आप इसे मानें या न मानें, मेरे सारे शब्द सत्य हैं। ईश्वर साक्षी है कि मैं आपको सत्य बता रही हूँ। तो कृपया इस बारे में सोचें। ईश्वर से प्रार्थना करें कि वह आपको और अधिक जागृत होने और सही काम करने में मदद करे, जिससे आप न केवल इस देश के, उस देश के, बल्कि दुनिया के, स्वर्ग और पृथ्वी के भी राजा बन सकें। आपको इस देश के राष्ट्रपति या उस देश के प्रधानमंत्री से कहीं अधिक शक्तिशाली पद पर और भी अधिक शक्तियां सौंपी जाएंगी। लेकिन यदि आप दूसरों को दुख या परेशानी पहुंचाते रहेंगे, भले ही यह उनका कर्म हो, तो आपको नरक में बहुत अधिक पीड़ा भोगनी पड़ेगा। यह हमेशा के लिए हो सकता है, फिर कोई आपकी मदद भी नहीं कर पाएगा। कोई आपकी विनती या आपकी पुकार नहीं सुन सकता। आपको रोने का भी समय नहीं मिल पाता। नरक ऐसी जगह नहीं है जहाँ रिश्वत देकर पहुँचा जा सके; वहाँ से आप बच नहीं सकते। मेरी बात ध्यान से सुनो, इस ग्रह पर मौजूद मेरे सभी प्रिय, सम्मानित, शक्तिशाली और महाशक्तिशाली नेताओं। आपके देश के कानूनों के अलावा भी अन्य कानून होते हैं। आपके देश के निर्णयों से ऊपर अन्य निर्णय भी हैं। अपने देश में अपने विरोधियों को यातना देने के लिए जेल में दी जाने वाली सजाओं से भी बदतर सजाएं मौजूद हैं। ठीक है, मेरे पास बहुत काम है, इसलिए हम इसे अभी समाप्त करते हैं। मुझे उम्मीद है कि आप में से कुछ लोग, या आप सभी, मेरी इस सच्ची और ईमानदार बात को सुनेंगे, जिसे आप सलाह भी कह सकते हैं, ताकि आप खुद को, अपने रिश्तेदारों को, अपने प्रियजनों को और पूरी दुनिया को बचा सकें। धन्यवाद। अब हम मारा के राजा के बारे में बात करेंगे। उनके बाद, मैंने मारा के राजा से पूछा कि क्या मनुष्यों के लिए नरक से बचने का, बुरे परिणामों से बचने का कोई ऐसा तरीका है जो उनके लिए करना इतना मुश्किल न हो। तो उन्होंने मुझसे कहा, हाँ, उन्हें उस बारे में कुछ ज्ञान है और ब्रह्मांड के कुछ नियम, कुछ कानून और भौतिक जगत के कुछ नियम हैं जिन्हें वे जानते हैं। इसलिए मैंने उनसे पूछा, "कृपया हमें बताएं।" इसलिए उन्होंने आपके साथ साँझा करने के लिए दस नियम रखे हैं ताकि आप स्वयं एक बेहतर जीवन चुनने का चुनाव कर सकें, और आपको अब और कष्ट न सहना पड़े, जैसे इस संसार में, इस कष्टमयी जीवन में फिर जन्म लेना, या फिर हमेशा के लिए अधिक कष्ट भोगने के लिए अधोलोक जाना। नंबर एक। मैं वही कह रही हूँ जो उन्होंने कहा था, भले ही वे शब्द आपको अजीब लगें। उदाहरण के लिए, हम कहेंगे, "हत्या मत करो," या "हत्या से परहेज करो," लेकिन उन्होंने कहा, "प्यार नहीं करो निर्दोषों की हत्या करने से।" मैंने इसे बहुत संक्षिप्त में लिखा है, इसलिए अगर मैं कुछ ऐसा कहूँ जो सिर्फ इसलिए कहा गया हो ताकि आप व्याकरण पर ज्यादा ध्यान दिए बिना समझ सकें, तो कृपया मुझे क्षमा करें। नंबर दो: "प्रेम न करो संवेदनशील प्राणियों को मारने से।" इसमें जानवर-जन भी शामिल हैं, आपको पता है, सही है? नंबर तीन: "अपने ग्रह पर रहने वाले सभी प्राणियों से प्रेम करो।" उन्होंने नहीं कहा कि केवल मनुष्यों से प्रेम करो। “सभी जीवित प्राणियों से प्रेम करो।” नंबर चार: "प्रेम नहीं करो झूठ बोलने से।" हमारे सिद्धांतों में, हमारे समूह में, हम कहते थे, "झूठ मत बोलो। सच बोलो।" लेकिन वह हमेशा "प्रेम" शब्द को पहले ही लगा देते हैं। यह अविश्वसनीय है। तो, नंबर चार: "प्यार नहीं करो झूठ बोलने से।" नंबर पांच: "प्रेम न करो प्रकृति को नष्ट करने से।" प्रकृति। हाँ, मुझे लगता है कि जंगल, नदियां, पहाड़, महासागर, ये सब प्रकृति का हिस्सा हैं। इसलिए, "प्रेम मत करो प्रकृति को नष्ट करने से।" नंबर छ: "प्रेम न करो जंगल को उजाड़ने से।" उनके शब्द यही थे। मुझे लगता है, "पेड़ मत काटो," मुझे लगता है। नंबर सात: "प्यार मत करो, बहते पानी को रोकने से।" ओह, मुझे लगता है, "मत करो..." मुझे उनसे पूछने दीजिए। "प्रेम मत करो बहते पानी को रोकने से।" उन्होंने मुझे बताया कि कोई गुप्त परियोजना चल रही है। इससे किसी क्षेत्र में पानी का प्रवाह रुक जाता है या उसे कहीं और मोड़ दिया जाता है ताकि उस क्षेत्र का उपयोग किसी अन्य कार्य के लिए किया जा सके, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है और उस जलधारा वाले क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोग सूखे से पीड़ित होते हैं, जबकि लाभ कमाने वाले कुछ लोग अपनी परियोजना से संबंधित कार्य कर रहे होते हैं। और उन्हें उस बहते पानी के पास रहने वाले मूल निवासियों की कोई परवाह नहीं है और वे उन्हें अलग-अलग तरीकों से नुकसान पहुंचाते हुए छोड़ देते हैं। इसलिए, यदि ऐसी कोई गुप्त परियोजना चल रही है, तो उन्हें बंद कर देना चाहिए, अन्यथा यह बहुत ही बुरा कर्म होगा। आप नरक में पैदा हो सकते हैं और चौबीसों घंटे, सातों दिन, बहुत लंबे समय तक प्यास से पीड़ित हो सकते हैं, बिना किसी के आपको पानी की एक बूंद देने के लिए, और शायद उसी समय आपको जलाया भी जा सकता है ताकि आपकी प्यास और बढ़ जाए। वह सातवां नंबर था। Photo Caption: "आँगन में मनमोहक प्रकृति"











